मंगलवार, 30 जुलाई 2013

Kya Hai Ye Zindagi

क्या है ये ज़िन्दगी
जहाँ जीना है मरने से ज्यादा मुश्किल
फिर भी जीना है
क्या है ये ज़िन्दगी
जहाँ रिश्तों की समझ रिश्तों को भी नहीं
फिर भी निभाना है
क्या है ये ज़िन्दगी
जहाँ अकेले ही आना और अकेले ही जाना है
फिर भी जीते जीते किसी का साथ निभाना है
क्या है ये ज़िन्दगी
जहाँ मेरी लड़ाई हर वक़्त खुद से है
फिर भी नहीं जानता
जीतना है या हराना है